Hanuman Chalisa

पिथौरागढ़ में बादल फटा, 4 की मौत, सेना के 8 जवान लापता

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2017 (11:05 IST)
सांकेतिक चित्र
नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 4 की मौत हो गई है व सेना के 8 जवान लापता हो गए हैं। 
 
अतिवृष्टि के कारण सबसे अधिक नुकसान घटियाबगड़ में तीनतोला के पास हुआ है। यहां पर सेना के 4 शिविर थे जिसके बगल में नाला बह रहा था। भारी बारिश तथा तेज बहाव में नाले पर बना पुल बह गया तथा पानी सेना के शिविर में घुस गया। इन शिविरों में सैकड़ों जवान थे जिसमें से 8 जवानों के लापता होने की सूचना है। यहां सेना के लिए कुली के रूप में काम करने वाले 3 स्थानीय लोग भी लापता हैं। इसकी पुष्टि धारचूला के उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आरके पांडे ने कर दी है।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के घटियाबगड़ में सेना शिविर से कुल 12 लोग लापता हैं जिनमें से 7 जवान तथा 1 जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
 
पांडे ने बताया कि मालपा में बारिश ने कहर बरपाया है। यहां पर 3 दुकानें थीं, जो भूस्खलन होने से ध्वस्त हो गई हैं। यहां पर 3 लोग लापता हैं तथा 1 महिला काली नदी में बह गई थी लेकिन उसे बचा लिया गया है। अतिवृष्टि के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा का मार्ग भी प्रभावित हुआ है। मांगती के पास लोहे का पुल बह गया है जिससे यात्रा को सिरका में ही रोकना पड़ा है। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 16वां दल कैलाश दर्शन के लिए रास्ते में है। 
 
पांडे ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को रविवार को सिरका में रोकने के आदेश दिए हैं। शनिवार को मौसम साफ रहने तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करने पर ही यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। 
 
पांडे के अनुसार भारी बारिश के कारण देर रात 3 बजे के आसपास ये घटनाएं घटीं। राष्ट्रीय आपदा प्रक्रिया दल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), पुलिस तथा राजस्व की टीमों को रात में ही घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। 
 
उधर धारचूला के डूंगातोली में भी हुई भारी बारिश के चलते गांव के 32 लोग बाढ़ में फंस गए थे जिन्हें बचा लिया गया। डूंगातोली के 16 परिवारों के 83 लोगों को बलुवाकोट राहत शिविर में पहुंचाया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

अगला लेख