Hanuman Chalisa

आरक्षक ने मारी प्लाटून कमांडर को गोली, मौत

Webdunia
बुधवार, 25 जनवरी 2017 (16:34 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक ने अपने प्लाटून कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी है।
 
कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को दूरभाष पर बताया कि जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुर्रापिंजोड़ी गांव स्थित सीएएफ के 14वीं बटालियन के शिविर में आरक्षक समर शेखर (29) ने अपने प्लाटून कमांडर विश्वनाथ (57) की गोली मारकर हत्या कर दी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि प्लाटून कमांडर ने जवान को कुछ अनुशासनात्मक निर्देश दिया था जिसे लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ। बाद में जवान ने प्लाटून कमांडर को गोली मार दी।
 
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जब वहां मौजूद सीएएफ के जवानों और अधिकारियों को हुई तब विश्वनाथ को तत्काल अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विश्वनाथ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विश्वनाथ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं इस घटना के आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पहली बार राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, उपराष्‍ट्रपति ने दिलाई शपथ

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : भाजपा ने वडोदरा की सभी 34 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम किए तय, पूर्व IPS मनोज निनामा को भी मिला टिकट

यूक्रेन युद्ध में सीजफायर, ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर पुतिन का बड़ा एलान

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

अगला लेख