बुर्का पहन कॉलेज में करता था छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 12 मार्च 2022 (23:29 IST)
कुछ समय पहले स्कूल में हिजाब और बुर्का पहनने पर रोक लगाने पर जुबानी संग्राम छिड़ गया था। हिजाब को धर्म से जोड़कर नारी सुरक्षा का हवाला दिया गया, लेकिन यह बुर्का अब मनचलों को भी भाने लगा है, शोहदे बुर्के की आड़ में अपनी छेड़छाड़ जैसी कुत्सित भावनाओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला बिजनौर से सामने आया है, जहां पर एक युवक बुर्का पहनकर स्कूल जाती छात्राओं और सार्वजनिक स्थलों पर युवतियों से छेड़छाड़ करता था। आज यह बहरूपिया छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया और अब पुलिस की गिरफ्त में है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब हिजाब की आड़ में एक युवक युवतियों से छेड़छाड़ कर रहा था। युवतियों को शक होने पर उन्होंने शोर मचा दिया और बस स्टैंड पर खड़े राहगीरों ने बुर्काधारी को पकड़ लिया और जब बुर्का हटाया गया तो सभी दंग रह गए, क्योंकि यह बुर्कानशी युवक निकला। इस पकड़े गए युवक का नाम सुहेल है जो बिजनौर के पठानपुर इलाके का रहने वाला है।

सुहेल काफी समय से बुर्का पहनकर स्कूल-कॉलेज में पढ़ने जाने वाली छात्राओं व युवतियों के साथ बुर्के की आड़ में छेड़खानी कर रहा था। छेड़खानी की शिकार हुई युवतियां कुछ समझ नहीं पा रही थीं कि उनके साथ बुर्के वाली महिला छेड़छाड़ क्यों कर रही है, वहीं शर्म के मारे वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थीं।

शनिवार को कुछ महिलाएं बस का इंतजार कर रही थीं, अचानक से बुर्का पहने सुहेल उनके पास आकर खड़ा होता है और छेड़छाड़ करता है। पहले तो पीड़ित महिला हिचकिचाती है फिर उन्हें कुछ शक होता और वह चिल्लाने लगती हैं। महिलाओं का शोर सुनकर वहां आड़े लोग पहुंच जाते हैं और बुर्का पहने सुहेल को दबोच लेते हैं।

वह हिजाब में छुपकर महिला की आवाज निकाल रहा था, शक होने पर जब बुर्का बेनकाब हुआ तो युवक को देखकर सभी हतप्रभ रह गए, फिर क्या था, शोहदे सुहेल की वहां खड़े लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और राहगीरों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस गिरफ्त में आया सुहेल काफी समय तक पुलिस को बुर्का पहनकर महिला की आवाज निकालकर गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन खाकी के आगे उसकी एक न चली और उसने जुर्म कुबूल किया। पिछले कुछ दिनों से वह महिला की आवाज में लड़की बनकर छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए इस मनचले पर संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

नीतीश कुमार ने पहलगाम हमले पर कहा, पूरा देश एकजुट है आतंकवाद के खिलाफ

Pahalgam Attack: गोली से घायल बेटी व्‍हीलचेयर पर पहुंचीं कब्रिस्तान, अंतिम विदाई में बदहवास हुईं पत्‍नी, बुजुर्ग पिता भी टूटे

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: राष्ट्रीय मूल्यांकन में गुजरात 346 पंचायतों के साथ देश में शीर्ष पर

पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, आतंकियों के आकाओं की कमर टूटकर रहेगी

अगला लेख