Hanuman Chalisa

सीने पर एससी-एसटी लिखने के मामले में जांच के आदेश

Webdunia
सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (10:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आए उम्मीदवारों के मेडिकल टेस्ट के दौरान उनके सीने पर एससी-एसटी लिख दिया गया। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के धार जिले में आरक्षकों की भर्ती के लिए हुए मेडिकल परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों के सीने पर उनकी जाति एससी एवं एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) स्केज पेन से लिख दी गई। इस घटना के मीडिया में आने के बाद धार जिले के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
 
सिंह ने फोन पर बताया कि यह घटना कल उस वक्त हुई, जब जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा आरक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जा रही थी। मैंने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) स्तर का अधिकारी इसकी जांच करेगा।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि यह इसलिए लिखा गया, क्योंकि सभी जाति के लिए फिजिकल फिटनेस के लिए अलग-अलग मानदंड बनाए गए थे। भर्ती में सहूलियत हो और कोई अभ्यर्थी किसी दूसरे से मिल न जाए इसलिए ऐसा लिखा गया।
 
इसके पीछे किसी को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने की कोई मंशा नहीं थी।सिंह ने बताया कि हालांकि, अलग-अलग जाति के उम्मीदवारों को पहचानने के लिए दूसरा तरीका भी अपनाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से जातियां लिखने का निर्देश ​नहीं दिया गया था।
 
मीडिया में आई तस्वीरों में आरक्षक पद पर भर्ती के दौरान उम्मीदवारों की छाती पर एससी, एसटी एवं सामान्य (वर्ग) लिखा गया है और ये उम्मीदवार ऊपरी हिस्से में कोई कपड़े नहीं पहने हुए हैं। यह सोशल मीडिया में वायरल हो गया और चर्चा में है। (भाषा)
 
(Photo : Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोभाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर

कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अगला लेख