हेलमेट नहीं पहना तो पुलिसकर्मी ने जूता फेंककर मारा (वीडियो)

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (12:19 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु में दो बाइक चालकों को बिना हेलमेट गाड़ी चलाना खासा महंगा पड़ गया। एक पुलिस आरक्षक ने बाइक चालकों को जूता फेंककर मारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया। आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। 
 
ऋषभ चटर्जी नामक एक व्यक्ति ने वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो 20 फरवरी का है। वीडियो में पुलिसकर्मी को जूता उतारकर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। यह जूता एक बाइक सवार को लगा। 
 
उल्लेखनीय है कि दुर्घटना की स्थिति में जान बचाने में बहुत अधिक मददगार होने के बावजूद सड़कों पर निकलने वाले आधे से अधिक दोपहिया चालक हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते जबकि पीछे की सीट पर बैठने वाले तो इसकी और भी अधिक उपेक्षा करते हैं।
 
क्या कहता है सर्वे : देश के प्रमुख शहरों में कराए एक सर्वेक्षण के अनुसार करीब 57 प्रतिशत दोपहिया चालक वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते। बहुतों का हेलमेट उनके सिर पर होने की बजाय उनके हाथ या दोपहिया वाहन पर लटकता नजर आता है। पिछली सीट पर बैठने वालों की बात की जाए तो करीब 74 प्रतिशत लोग बिना हेलमेट के रहते हैं।
 
एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि अभिभावक भी अपने बच्चों को इसके लिए प्रेरित नहीं करते। महज 24 प्रतिशत अभिभावक ही अपने बच्चों को हेलमेट के साथ दोपहिया वाहन पर बैठने के लिए प्रेरित करते हैं।
चित्र और वीडियो सौजन्य : यू ट्यूब/ ऋषभ चटर्जी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Wife Hostage : EMI दो, पत्नी ले जाओ, झांसी में 40,000 रुपए के पर्सनल लोन के लिए बैंक की दबंगई, पुलिस की शरण में पहुंचा पति

पंजाब मुख्यमंत्री की अगुवाई में मंत्रालय द्वारा ग्रामीण विकास ब्लॉकों के पुनर्गठन को हरी झंडी

Amit Shah : 22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

क्‍या मणिपुर में बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

अगला लेख