मुंबई में 3.18 करोड़ का मादक पदार्थ जब्‍त, 3 नाइजीरियाई गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (20:17 IST)
मुंबई। पश्चिमी उपनगर बांद्रा और नवी मुंबई में नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने 3 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ रखने के आरोप में 3 नाइजीरियाई लोगों को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी नव वर्ष के मौके पर आयोजित पार्टी में लोगों को इसे बेचने के लिए शहर लाया था। आरोपियों पर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ के गिरोह का सदस्य होने का संदेह है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के स्वापक रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) की गश्त कर रही एक टीम ने आरोपियों में से एक इबे चेनेदु माइक (39) को शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स की टाटा कॉलोनी के समीप से पकड़ा।

उन्होंने बताया कि एएनसी की बांद्रा इकाई ने आरोपी के पास से 105 ग्राम कोकीन और 120 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान माइक ने खुलासा किया कि उसने ओडिफे बार्थोलोम्यू (40) और मंडे एग्वु (38) से मादक पदार्थ खरीदा था।

एएनसी टीम ने इन दोनों के पास से 120 ग्राम कोकीन, 850 ग्राम मेफेड्रोन, 180 ग्राम सफेद व 350 ग्राम भूरा मेफेड्रोन बरामद किया। पुलिस उपायुक्त दत्ता नलवाडे (एएनसी) ने कहा कि इन सभी मादक पदार्थों की कीमत 3.18 करोड़ रुपए है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख