Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 13 April 2025
webdunia

ललितपुर बलात्कार कांड : आरोपी थानाध्यक्ष प्रयागराज में गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lalitpur Rape Case
, बुधवार, 4 मई 2022 (19:34 IST)
लखनऊ। ललितपुर जिले में पुलिस में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने आई 13 साल की किशोरी से बलात्कार के आरोपी थानाध्यक्ष को बुधवार को प्रयागराज में गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने बताया कि पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज को प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नजदीक गिरफ्तार किया गया। बलात्कार का आरोप लगने के बाद से ही थानाध्यक्ष फरार था।
Koo App
ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना पुलिस व्यवस्था की निष्ठुरता व नृशंसता की बानगी भर है।न जाने कितनी निरीह बेटियां ऐसी होंगी जिनके अपमान की करुण कथा नौकरशाही व पुलिस व्यवस्था की परिधि से बाहर ही न आ पाती होंगी। निःसंदेह उत्तर प्रदेश बेटियो के लिए इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था! प्रदेश सरकार को थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने व थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करना होगा?
 
- Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) 4 May 2022

गौरतलब है कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में थानाध्यक्ष और पीड़ित किशोरी की मासी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना 134 रुपए टूटा, चांदी में भी 169 रुपए की गिरावट