एक बाइक पर 7 सवारी देखकर दंग रह गए पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (09:35 IST)
शिवहर (बिहार)। बिहार के शिवहर जिले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स 4 बच्चों और 2 महिलाओं को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा है और वह भी बिना हेलमेट के। चेकिंग के दौरान जब पुलिस की नजर इस युवक पर पड़ी तो वो दंग रह गए।
 
पुलिस वालों से उसने कहा कि कुछ जरूरी काम था। इसलिए एकसाथ घर से निकलना पड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक को समझाइश देकर छोड़ दिया। लेकिन जाते-जाते युवक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या करें साहब पेट्रोल इतना महंगा हो गया है। 3-4 चक्कर लगाने से अच्छा तो एकसाथ ही जाना है।
 
पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो को मनोरंजन के तौर पर ले रहे हैं और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख