Hanuman Chalisa

नाले में गिरी भाजपा सांसद की हालत स्थिर

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2016 (10:55 IST)
मुंबई। सोमवार को एक नाले में गिरकर घायल हुईं गुजरात के जामनगर से भाजपा की लोकसभा सांसद पूनम मादाम की हालत स्थिर है। हादसे के बाद पूनम को यहां स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल लाया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
 
घटना तब हुई थी, जब पूनम जामनगर में उस जगह का निरीक्षण कर रही थीं, जहां तोड़फोड़ हुई थी। नाले में गिरने से 41 वर्षीय सांसद के सिर में चोट आई थी। 
 
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। मुंबई के एक भाजपा सांसद, जो बुधवार को पूनम से मिलने वाले हैं, ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हो रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है। 
 
मादाम गुजरात के जामनगर शहर के जल्लाराम नगर क्षेत्र गई थीं, जहां लोग जामनगर नगर निगम द्वारा 237 आवासीय इकाइयों को तोड़े जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वे एक आवासीय इकाई के बाहर अधिकारियों से बात कर रही थीं। वे भूमिगत नाले के स्लैब पर खड़ी थीं, जो अचानक टूट गया। 
 
जामनगर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार करने वाले डॉक्टरों ने पूर्व में कहा था कि मादाम के सिर में 4 इंच गहरा घाव हो गया। उनके कंधे तथा पैर में भी चोट आई। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख