Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...

हमें फॉलो करें पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...
, मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (07:53 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे में एक बार फिर झगड़े की वजह से चर्चा में है। दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पूनम को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
पूनम पांडे ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने सैम को 8 नवंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन की हिरासत में भेज दिया है।
 
बताया जा रहा है कि पूनम ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी सैम से उनकी पहली पत्नी अलवीरा को लेकर बहस हो गई थी। तभी सैम को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूनम की पिटाई कर दी। इस दौरान पूनम को चेहरे पर चोट आई है। अभिनेत्री अस्पताल में एडमिट हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पूनम पांडे ने बीते साल 10 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग 2 साल लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद गुपचुप शादी रचाई थी। इसके बाद दोनों गोवा गए थे। इस दौरान दोनों में खूब झगड़ा हुआ और पूनम ने गोवा में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार का ऐलान, यूपी में 10 नवंबर को छठ महापर्व पर अवकाश