पुणे में तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित, लोगों को हुई परेशानी

Webdunia
बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (11:34 IST)
पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पुणे शहर और उसके पड़ोसी पिंपरी चिंचवाड में बुधवार को तकनीकी खामी की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
अधिकारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) के अधिकारी ने बताया कि शिवाजीनगर और कोथरूड को छोड़ शहर के सभी हिस्सो में बुधवार सुबह 6 बजे से ही बिजली की आपूर्ति बाधित है।
 
कंपनी के मुताबिक 400 किलोवॉट के पारेषण लाइन में आई तकनीकी खामी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई जिससे चाकण और लोणिकंद जैसे अहम उपकेंद्रों को बिजली की आपूर्ति की जा जाती है। अधिकारी ने बताया कि संभवत: कोहरे और ओस के कारण तकनीकी खामी आई। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कंपनी के तकनीशियन युद्धस्तर पर खामी को ठीक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वाह्न 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

अगला लेख