Festival Posters

राजनीति में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार के जदयू में शामिल

Webdunia
रविवार, 16 सितम्बर 2018 (17:42 IST)
पटना। गत लोकसभा चुनाव भाजपा के चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए।
 
जदयू की यहां राज्य कार्यकारिणी की हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कुमार ने उनका स्वागत किया और इसके बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 
 
किशोर के राजनीति में आने की अटकलें काफी समय से चल रही थीं। उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन तथा वर्ष 2017 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार की थी।
 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव को 'मोदी लहर' में बदलने तथा वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद विपक्षी महागठबंधन को चुनाव में जीत दिलाने का श्रेय किशोर को ही दिया जाता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

मिडिल ईस्ट में जंग के बादल: इस वीकेंड हमले की अटकलें, क्या है ट्रंप का प्लान

AI में भारत का उज्ज्वल भविष्य: पीएम मोदी बोले – नौकरियां घटेंगी नहीं, बढ़ेंगी

ऑस्ट्रेलिया में पाक हॉकी टीम की फजीहत? कप्तान बोले- होटल नहीं मिला, खिलाड़ियों ने मांजे बर्तन

LIVE: शिवनेरी किले में शिव जयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई घायल

अब घर बैठे बनाएं आय प्रमाण पत्र: गुजरात में सेल्फ डिक्लेरेशन से मिलेगा सर्टिफिकेट, QR कोड से होगी तुरंत जांच

अगला लेख