लालूजी के बेटे नहीं होते तो क्या तेजस्वी नौकरी पा लेते? प्रशांत किशोर का तंज

Webdunia
मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (16:19 IST)
  • 10 लाख नौकरियों के मामले में प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर कटाक्ष
  • तेजस्वी यदि लालू जी के बेटे नहीं होते तो क्या उन्हें नौकरी मिल जाती?
  • कोई भी नहीं दे सकता इतनी नौकरियां : प्रशांत किशोर
Prashant Kishor taunt on Tejashwi Yadav: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि यदि तेजस्वी यादव लालूजी के बेटे नहीं होते तो क्या उन्हें देश में कहीं नौकरी मिल सकती थी? उल्लेखनीय है कि तेजस्वी ने राज्य के 10 लाख नौजवानों को नौकरी का वादा किया था। 
 
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं सिर्फ तेजस्वी यादव की बात नहीं कर रहा हूं, मैं तो मोदी जी की भी बाद कर रहा हूं, यहां तक कि खुद की भी बात कर रहा हूं। कोई भी इतनी नौकरियां नहीं दे सकता। जब तक मैं नौकरी के लिए कोई कार्यक्रम नहीं दूंगा, तब नौकरियां कैसे दूंगा? ऐसे में मैं भी लोगों को ठगूंगा। 
 
उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने पहली कैबिनेट में नौकरी का वादा किया था, लेकिन कैबिनेट हो भी रही है या नहीं, यह बताइए। युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिल रही। तेजस्वी का जीवन बीत जाएगा, वह 10 लाख नौकरियां नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि तेजस्वी यादव लालूजी के बेटे नहीं हों तो क्या उन्हें देशभर में कहीं भी नौकरी मिल जाएगी?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख