प्रवीण तोगड़िया के कंधमाल दौरे पर रोक

Webdunia
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015 (16:08 IST)
फुलबनी (ओडिशा)। जिला प्रशासन ने शनिवार को गड़बड़ी की आशंका को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया के ओडिशा के संवेदनशील कंधमाल में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
 
विहिप के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर तोगड़िया शनिवार को यहां के फुलबनी शहर में जिला मुख्यालय के पास जनसमूह को संबोधित करने वाले थे।
 
कंधमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केबी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि संवेदनशील जिले में कानून और व्यवस्था पर रिपोर्ट के विस्तृत आकलन के बाद प्रशासन ने तोगड़िया के जिले में प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है।
 
एसपी और कलेक्टर एन. तिरुमल नाइक ने बताया कि तोगड़िया के बगैर विहिप के बैठक आयोजित करने और कार्यक्रम को जारी रखने पर कोई रोक नहीं है।
 
एसपी ने कहा कि क्षेत्र की संवेदनशीलता और कंधमाल जिले के इतिहास पर विचार करते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और महत्वपूर्ण जगहों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने शुक्रवार से एक सप्ताह तक सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
 
उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बरकरार रखने और किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सशस्त्र बल के करीब 22 प्लाटून (करीब 700 सुरक्षा कर्मी) ने मोर्चा संभाल लिया है। इनमें से 12 प्लाटून फुलबनी शहर में तैनात हैं। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?