त्रिपुरा में चुनाव पूर्व हिंसा, नौ लोग घायल

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (15:01 IST)
अगरतला। त्रिपुरा के धर्मनगर और बेलोनिया में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भाजपा समर्थकों के बीच गुरुवार शाम हुई हिंसा में नौ लोग घायल हो गए। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाने के बाद में राज्य में हो रही हिंसक घटनाएं बदस्तूर जारी हैं।
 
यहां मिली जानकारी के अनुसार माकपा कार्यकर्ताओं ने उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर के सनिचेरा में जनसभा पर हमला किया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में भाजपा कार्यकर्ता राणा सिन्हा की स्थिति गंभीर है। माकपा कार्यकर्ताओं ने धर्मनगर के चंद्रापुर की सुभाष पाली के कानू मलिक (48) को उसके घर से बुलाकर पीटा। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया। 
 
दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया के हरिष्यामुख भाजपा की 'संकल्प रैली' में माकपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। बेलोनिया के चंपकनगर में भी ऐसी घटना घटी। इन घटनाओं में पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।
 
एक अन्य घटना में गुरुवार रात अगरतला में मोहनपुर गांव में लोगों ने गुस्से में आकर दो पुलिस अधिकारियों को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ये सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार के पक्ष में काम कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वसन देने के बाद देर रात ग्रामीणों के कब्जे से इन्हें छुड़ाने में कामयाब रहे।
 
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीराम तरनिकांत ने पुलिस और अन्य सरकारी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है 
कि वे पूरी तटस्थता और कानून के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी गैर कानूनी गतिविधियों और कर्तव्य में लापरवाही बरतता पाया गया तो चुनाव आयोग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख