गर्भवती से अमानवीय व्यवहार, अस्पताल से धक्के देकर बाहर निकाला

Webdunia
रविवार, 1 जनवरी 2017 (15:55 IST)
गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती महिला को नर्स और दाई द्वारा मांगी गई रिश्वत न मिलने पर उसे धक्का देकर निकाल दिया गया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को ग्रामीण महिलाओं की मदद से प्रसव कराया गया। 
 
सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामनेर में शनिवार देर रात ग्राम वापचा निवासी सुनीता विश्वकर्मा अपने पति के साथ बच्चे के जन्म के लिए भर्ती होने पहुंची थी। 
 
तब यहां अस्पताल में कार्यरत नर्स (एएनएम) सुनीता चटर्जी और दाई अशोक बाई ने इन दोनों से प्रसव की जटिलता के नाम पर 5 हजार रुपए का इंतजाम करने पर जोर दिया। जब पीड़ित दंपति ने इस पर असमर्थता जताई तो सुनीता को धक्का देकर बाहर कर दिया गया। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच सड़क पर महिला को ग्रामीण महिलाओं की मदद से प्रसव कराया गया। 
 
अस्पतालकर्मियों द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए रविवार सुबह स्वास्थ्य केंद्र का घेराव किया गया और दोनों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। 
 
वहीं गुना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पीके मिश्रा ने बताया कि नर्स को निलंबित कर दिया गया है और दाई को हटा दिया गया है। जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

अगला लेख