दृष्टिबाधित बच्चों का शुभकामना गीत सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 जून 2025 (18:22 IST)
Murmu became emotional with good wishes song of Divyang children: उत्तराखंड की तीन दिवसीय यात्रा पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दृष्टिबाधित बच्चों का शुभकामना गीत सुनकर भावुक हो गईं। मुर्मू की आंखों में उस समय आंसू आ गए जब दृष्टिबाधित बच्चों के एक समूह ने उनके 67वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए गीत गाया।
 
यहां राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) के भ्रमण के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जब उन्होंने इतना सुंदर गीत गाया तो वह भावुक हो गईं। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी आंखों से तो पानी रोके नहीं रुका। मुझे लगता है कि वे गले से नहीं गा रहे थे, वे अपने हृदय से गा रहे थे। जैसे सरस्वती उनके गले में बैठकर गा रही थीं।
 
दिव्यांग बच्चों में विशेष क्षमताएं : उन्होंने कहा कि बच्चों के समूह की गायन प्रतिभा ने उनके इस विचार को पुष्ट किया कि दिव्यांगता के साथ पैदा होने वाले बच्चों में कुछ विशेष क्षमताएं होती हैं। राष्ट्रपति ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी सफलता निश्चित है।
<

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में आदरणीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, माननीय राज्यपाल @LtGenGurmit (सेवानिवृत्त) जी एवं माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी की गरिमामयी उपस्थिति में दृष्टिबाधित बच्चों के… pic.twitter.com/u1RbayahdQ

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 20, 2025 >
मुर्मू ने कहा कि सरकार की नीतियां दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाने के लिए समर्पण के साथ काम करने हेतु संस्थान से जुड़े सभी लोगों की भी सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का इतिहास दयालुता और समावेशिता के उदाहरणों से भरा पड़ा है। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के माध्यम से सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को कहा ।
 
इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक एक मजबूत भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आप राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा का अभिन्न अंग हैं।
 
धामी ने राष्ट्रपति के दीर्घायु होने की कामना की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की ताकि देश को उनके मार्गदर्शन का लाभ मिलता रहे। धामी ने कहा कि राष्ट्रपति का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद वह उच्च पदों पर पहुंचीं और हमेशा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को उत्तराखंड पहुंची हैं। वे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौट जाएंगी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

नमामि गंगे योजना को लेकर कांग्रेस का दावा, मोदी और नीतीश सरकार ने ऐसी कर दी नदी की हालत

चौकड़ी भूल जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के समर्थन में आए रूस और चीन

मुंबई लोकल ट्रेन हादसे पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, रेल से गिरकर 5 यात्रियों की हुई थी मौत

ईरान को तबाह करने में अमेरिका क्यों कर रहा इजराइल की मदद? क्या फायदा हो रहा अमेरिका को?

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में कार ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, एसयूवी के परखच्चे उड़ गए

अगला लेख