केरल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गिनाए '7 घातक पाप', बाइबल का दिया हवाला

Webdunia
शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (19:16 IST)
कोनी (केरल)। गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में बाइबल का हवाला देते हुए सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और कांग्रेस नीत यूडीएफ को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि दोनों मोर्चा ने सत्ता के लिए लालच एवं लिप्सा सहित ‘सात घातक पाप’ किए हैं।
 
मोदी ने शुक्रवार को यहां एक चुनावी रैली में दोनों मोर्चा पर प्रहार करते हुए कहा कि आप सभी ने 7 घातक पाप के बारे में सुना होगा। यूडीएफ और एलडीएफ ने केरल में सात घातक पाप किए हैं। दोनों मोर्चा ने बारी-बारी से राज्य में कई वर्षों तक शासन किया है।
 
उन्होंने सोना, डॉलर और सौर मामलों का हवाला देते हुए कहा कि पहला पाप है घमंड। यूडीएफ और एलडीएफ को लगता है कि उन्हें कभी हराया नहीं जा सकता है। इससे उनके नेता काफी घमंडी हो गए हैं और अपनी जड़ों से कट गए हैं, जबकि उनका दूसरा पाप धन की लालच है। इन मामलों से दोनों मोर्चा की छवि खराब हुई है।
 
मोदी ने दावा किया कि दोनों मोर्चा ईर्ष्यालु हैं और गलत काम करने के लिए उनके बीच होड़ मची हुई है। प्रधानमंत्री ने यहां एक स्टेडियम में आयोजित रैली में कहा कि उनके बीच भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता है। अगर एक मोर्चा दूसरे से ज्यादा पैसा बनाता है तो उन्हें ईर्ष्या होती है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की लालच के कारण दोनों मोर्चा ने समाज के सांप्रदायिक, आपराधिक और दमनकारी तत्वों के साथ गठबंधन किया है।
 
उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का रुख क्या था? पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की सामाजिक नीतियां क्या हैं? क्या उनकी पीछे की ओर धकेलने वाली राजनीति का समर्थन किया जा सकता है? नहीं। मोदी ने कहा कि दोनों फ्रंट वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं और बाकी मुद्दे गौण हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख