छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर

Webdunia
मंगलवार, 2 जून 2020 (12:19 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अिधकारी ने इसकी जानकारी दी।
 
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को बताया कि जिले के हुर्रेपाल और बेचापाल गांव के जंगल के मध्य डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
पल्लव ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब हुर्रेपाल और बेचापाल गांव के मध्य में था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां से एक नक्सली का शव बरामद किया गया।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान दसरू पुनेम के रूप में की गई है। पुनेम माओवादियों के मिलिट्री प्लाटून नंबर 2 सदस्य था। उसके सर पर 8 लाख रुपए का इनाम था। पल्लव ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख