पुडुचेरी की उपराज्यपाल सौंदरराजन बनीं मददगार, स्कूटर से गिरी घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (12:24 IST)
पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने स्कूटर से गिरी अधेड़ उम्र की एक महिला की मदद की। महिला चेन्नई में स्कूटर चलाते समय गिरने से बेहोश हो गई थी जिसे समय पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
 
सौंदरराजन शुक्रवार को अपने घर पर परिजनों के साथ पोंगल त्योहार मनाने के लिए चेन्नई में थीं। फसल के उत्सव के आयोजन के दौरान सौंदरराजन ने सालिग्रामम में अपने आवास के बाहर एक महिला को स्कूटर से गिरते देखा और तत्काल महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की।

ALSO READ: मायावती ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पहले चरण के लिए 53 उम्मीदवारों के नाम का एलान
 
महिला को अस्पताल ले जाने से पहले उपराज्यपाल ने खुद एम्बुलेंस के अंदर उसकी स्वास्थ्य की स्थिति की जांच की। यहां उपराज्यपाल के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तमिलिसाई सौंदरराजन (पोंगल त्योहार मनाने के लिए) चेन्नई में थीं। महिला की जान बचाने के लिए समय रहते सौंदरराजन के इस कदम की वहां उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख