Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पानी पूरी पर बवाल, पति से झगड़े के बाद महिला ने दी जान

हमें फॉलो करें पानी पूरी पर बवाल, पति से झगड़े के बाद महिला ने दी जान
, बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (10:58 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में 23 वर्षीय एक महिला ने ‘पानी पूरी्’ को ले कर पति से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।
 
पुलिस ने बताया कि पति बिना बताए ‘पानी पूरी’ घर ले आया था, जबकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था, जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।
 
webdunia
पुलिस ने बताया कि महिला प्रतीक्षा सरवडे की 2019 में गहिनीनाथ सरवडे के साथ शादी हुई थी और दोनों के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था।
 
भारती विद्यापीठ थाने की एक अधिकारी ने बताया कि गत शुक्रवार को पत्नी को बिना बताए उसका पति घर पर ‘पानी पूरी’ ले आया था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया क्योंकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था। अगले दिन महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाइडन का बड़ा बयान, आतंकवाद के खिलाफ लड़ेगा अमेरिका, अब दूसरे देश में नहीं बनाएंगे आर्मी बेस