Kashmir : शोपियां में हमले में पंजाब के व्यापारी की मौत

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (12:37 IST)
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर जिले शोपियां में बुधवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने पंजाब के एक व्यापारी की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बंदूकधारियों ने शोपियां के प्रांग में अंधाधुंध गोलीबारी की, जहां व्यापारियों का एक समूह मौजूद था। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में पंजाब के 2 व्यापारी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ALSO READ: कश्मीर में 5 घंटे तक चली मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, आतंकियों ने की प्रवासी श्रमिक की हत्या
घायलों में से एक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई जिसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे को जिला अस्पताल पुलवामा रेफर कर दिया गया और बाद में उसे गंभीर हालत में श्रीनगर भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए एक व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया है।
 
दक्षिण कश्मीर में सोमवार सुबह के बाद से यह तीसरी ऐसी घटना है। सोमवार की रात राजस्थान के निवासी शरीफ खान नामक एक चालक की बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि छत्तीसगढ़ के ईंट भट्ठे में काम करने वाले एक मजदूर की बुधवार को पुलवामा में बंदूकधारियों ने हत्या कर दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख