पंजाब निकाय चुनावों में अकाली दल-भाजपा का जलवा

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (08:25 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकायों में अकाली दल-भाजपा ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की है और अब तक घोषित परिणामों में गठबंधन को 2,037 वार्डों में से 1161 में जीत मिली है।
 
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इसे राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासोन्मुखी नीतियों के प्रति जनादेश बताया।
 
घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार 122 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कुल 2,037 वार्डों में अकाली दल ने 813 पर और भाजपा ने 348 पर जीत हासिल की है।
 
इन चुनावों में मजबूत होने की कोशिश कर रही कांग्रेस को 253 वार्डों से संतोष करना पड़ा। 624 वार्डों पर निर्दलीयों का कब्जा रहा।
 
इससे पहले बुधवार को प्रदेश की 122 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान शांतिपूर्ण रहा और राज्य चुनाव आयोग के अनुसार करीब 80 प्रतिशत मतदान का अनुमान है।
 
शुरुआती खबरों के अनुसार राज्य के कुछ भागों में सुबह बारिश के बावजूद करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?