पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह दिल्ली रवाना, सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात

Webdunia
मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (13:55 IST)
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि सिंह यहां से सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए। उनके दिन में सोनिया गांधी से मिलने की उम्मीद है।
 
गांधी के साथ उनकी बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पार्टी आलाकमान पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह दूर करने की कोशिश कर रहा है और विधानसभा चुनाव से कुछ वक्त पहले पार्टी में फेरबदल की अटकलें हैं।
 
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री के साथ विवाद चल रहा है। वह मुख्यमंत्री पर 2015 में सिख ग्रंथों की बेअदबी और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी की जांच पूरी होने में कथित देरी जैसे मुद्दों के लेकर हमले कर रहे हैं। इस तरह की अटकलें हैं कि प्रस्तावित फेरबदल में सिद्धू को अहम भूमिका मिल सकती है।
 
कुछ दिन पहले सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी। सिंह 22 जून को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की 3 सदस्यीय समिति के समक्ष पेश हुए थे। समिति का गठन पंजाब कांग्रेस में अंदुरुनी कलह को खत्म करने के लिए किया गया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

क्या केवल वजन से किया जा सकता अच्छे स्वास्थ्य का आकलन, जानिए रिसर्च में क्या आया सामने

टार्च की रोशनी में रोगियों का उपचार, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

लोनावाला में चलती कार में किया गैंगरेप, फिर सड़क पर फेंक हुए फरार

भारत-ब्रिटेन के बीच हुआ व्‍यापार समझौता, डेयरी से लेकर चावल तक क्या-क्या होगा सस्ता

अगला लेख