ऐतिहासिक फैसला, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (19:15 IST)
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित पंजाब कैबिनेट की बैठक में सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को मंजूरी दे दी गई।
 
पंजाब मुख्यमंत्री कार्यलय के अनुसार मंत्रिपरिषद ने पंजाब सिविल सर्विसेज की सीधी भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं के आरक्षण को मंजूरी दे दी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने स्टेट रोजगार योजना 2020-22 को भी मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत 2022 तक प्रदेश के 1 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा।
ALSO READ: कोरोनाकाल में बड़ी खबर, सैलरी में होगी बढ़ोतरी, मिलेगा स्पेशल बोनस, होंगी बंपर भर्तियां
इस योजना में सरकारी विभागों में खाली पड़ पदों पर तेजी से भर्ती की जाएगी। योजना के अंतर्गत सरकारी विभागों, बोर्ड्स, कॉर्पोरेशन्स और एजेंसियों में नौकरियां प्रदान की जाएंगी। नौकरियों में भर्ती किए जाने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के मानकों के हिसाब से वेतन दिए जाएंगे। राज्य कैबिनेट इस संबंध में पहले ही ऐलान कर चुका है।
ALSO READ: Apple ने iPhone की कीमतों में की बड़ी कटौती, 13 हजार तक घटाए दाम
बैठक में मंत्रिपरिषद ने पंजाब सिविल सर्विसेज (रिजर्वेशन ऑफ पोस्ट्स फॉर वीमेन) रूल्स, 2020 को भी मंजूरी दे दी है। इसमें महिलाओं को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती तथा बोर्ड्स और कॉर्पोरेशन के ग्रुप ए, बी, सी और डी के पदों पर भर्ती में 33 प्रशिशत का आरक्षण दिया जाएगा। पंजाब के अलावा बिहार में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, नोएडा में महंगा औार चंडीगढ़ में हुआ सस्ता

कैसी है स्लोवाकिया PM रॉबर्ट फिको की हालत, हमले पर क्या बोले पीएम मोदी?

Chardham Yatra: कुप्रबंधन को लेकर उत्तरकाशी में व्यवसायी नाराज, किया विरोध प्रदर्शन

कार से मिले 2 और शव, मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 की मौत

गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, जैसलमेर में 44 और दिल्ली-NCR में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा

अगला लेख