पंजाब के CM भगवंत मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, 20200 करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी का किया भुगतान

Webdunia
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (19:38 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 में आबकारी शुल्क एवं जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है और इस दौरान बिजली सब्सिडी के तहत 20200 करोड़ रुपए का पूरा भुगतान कर दिया गया है।

मान ने कहा कि राज्य ने वित्त वर्ष 2022-23 में 8841 करोड़ रुपए का आबकारी राजस्व हासिल किया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की तुलना में 41.41 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए आबकारी शुल्क के जरिए 10000 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने 'शराब माफिया' को राज्य में काम करने की अनुमति देने को लेकर पिछली सरकारों की आलोचना भी की।मान ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में राज्य का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 16.6 प्रतिशत बढ़कर 18126 करोड़ रुपए रहा। उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह के मामले में अब पंजाब शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है।

मान ने कहा कि राज्य का मार्च माह में स्टांप शुल्क और शुल्क संग्रह 78 प्रतिशत बढ़ा। सरकार ने पहले संपत्तियों के पंजीकरण पर स्टांप शुल्क और शुल्क में 2.25 प्रतिशत की छूट की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 20200 करोड़ रुपए के कुल बिजली सब्सिडी बिल को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सरकार को घेर रही कांग्रेस

Donald Trump : भारत को डेड इकोनॉमी बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप शायद वैश्विक एजेंसियों के ये आंकड़े देखना भूल गए

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें चिकित्सक, आपको ईश्वर के रूप में देखते हैं वे

EWS आवासों का अनुचित लाभ लेने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

MP : बाढ़ ने छीन ली 2 जिंदगियां, खेत तक चढ़ा नदी का पानी, एक-दूसरे से लिपटे मिले चाचा-भतीजे के शव

अगला लेख