Hanuman Chalisa

पूरे रंग में आया विश्वविख्यात पुष्कर का मेला

Webdunia
भारत के रंगीले राजस्थान में हर साल आयोजित होने वाला विश्वविख्यात पुष्कर मेला दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखता है। पुष्कर का वार्षिक पशु और आध्यात्मिक मेला 15 दिन चलता है। मेले की शुरुआत वैसे तो 12 नवंबर को दिवाली के दूसरे दिन से ही हो गई थी। 
 
इस मेले को पशुओं की खरीद-फरोख्त के भी जाना जाता है। इस बार मेले में घोड़े अच्छी संख्या में आए हैं। मारवाड़ी, काठियावाड़ी और पंजाबी घोड़े अच्छी संख्या में दिख रहे हैं। लेकिन साल दर साल इनकी संख्या में कमी आती जा रही है। इस बार पशुओं की संख्या पिछली बार के मुकाबले कम है और पर्यटक भी कुछ कम दिख रहे हैं, लेकिन जैसे जैसे दिन बीतते जाएंगे मेले मे रंगत और बढ़ जाएगी।
 
विभिन्न प्रतियोगिताएं : मेले में मांडना प्रतियोगिता, ऊंटों की सजावट और देशी व विदेशी पर्यटकों के बीच फुटबॉल मैच, परंपरागत खेलों में सितोलिया, कुश्ती, ऊंट दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आकर्षण का केन्द्र हैं। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाते हैं। 
 
22 नवंबर से धार्मिक मेला : पुष्कर मेले के तहत 22 से 25 नवंबर तक धार्मिक मेला होगा। इसकी शुरुआत पुष्कर के सभी 52 घाटों पर महाआरती और दीपदान से होगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। पहले दिन पुष्कर में संतों की पदयात्रा का आयोजन भी होगा। नगाड़ा और शंख वादन के साथ धार्मिक मेला शुरू होगा। धार्मिक मेला 25 नवंबर को पुष्कर सरोवर स्नान के साथ खत्म होगा। इसके बाद 27 नवंबर तक मेला पूरी तरह सिमट जाएगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान