Hanuman Chalisa

राबड़ी ने कहा- मुझे सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली बहू नहीं चाहिए

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2017 (12:02 IST)
पटना। लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ीदेवी अपने दोनों बेटों के लिए बहू की तलाश कर रहे हैं। लालू-राबड़ी के दोनों ही बेटे राज्य के कद्दावर नेता हैं। एक उपमुख्यमंत्री है, तो दूसरा राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री है।
 
अब राबड़ीदेवी को अपने दोनों मंत्री बेटों के लिए दुल्हन चाहिए, ऐसे में वो अपने बेटों के लिए 'देसी' बहू ढूंढ रही हैं। कल रविवार (11 जून) को लालू यादव के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में राबड़ीदेवी ने कहा कि उन्हें 'सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली' बहू नहीं चाहिए। 
 
जब राबड़ीदेवी से पूछा गया कि उन्हें कैसी बहू चाहिए? तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटों के लिए 'अच्छे संस्कार वाली' बहू चाहिए। राबड़ीदेवी ने खासतौर पर अपने बड़े बेटे लिए 'संस्कारी' बहू खोजने की बात कही, क्योंकि वे काफी धार्मिक हैं।
 
जन्मदिन समारोह में जब राबड़ी से उनके बेटों की शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली लड़की नहीं चाहिए। घर चलाने वाली, बड़े-बुजुर्ग का आदर करने वाली, जैसे कि हम हैं, वैसी लड़की चाहिए।'
 
बता दें कि लालू यादव और राबड़ीदेवी की कुल 9 संतानें हैं जिनमें 2 बेटे और 9 बेटियां हैं। पिछले काफी समय से लालू प्रसाद यादव के बेटों की शादी को लेकर मीडिया से लेकर राजनीतिक महकमे में उत्सुकता बनी हुई है। राबड़ी ने पिछले साल छठ व्रत नहीं रखने का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था कि अब वे अपने बेटों की शादी के बाद ही फिर से छठ शुरू करेंगी।
 
लालू यादव के परिवार को करीब से जानने वाले बताते हैं कि लालू की सभी बेटियों की शादी हो चुकी हैं। इसके बाद छठ पूजा और अन्य बड़े मौकों पर राबड़ी का हाथ बंटाने वाले कम हो गए हैं इसलिए वे अपने दोनों बेटों के लिए दुल्हन तलाश रही हैं। दोनों बेटों की शादी के बाद वे छठ पूजा फिर से शुरू कर देंगी।
 
तेजस्वी को विभाग के नंबर पर हजारों लड़कियों ने किए फोन : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं। उनसे शादी करने के लिए लड़कियां इतनी उत्सुक हैं कि पथ निर्माण विभाग के नंबर पर लड़कियों ने फोन कर उनसे शादी करने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा वैलेंटाइन डे के दिन तेजस्वी को गुलाब का फूल देने के लिए लड़कियों की कतारें लगी रहती हैं।
 
लड़कियों का दिल तोड़ते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी शादी माता-पिता के पसंद से ही होगी। माता-पिता जो लड़की पसंद करेंगे वही मुझे जीवनसंगिनी के रूप में पसंद होगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात: अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला, ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर दागीं मिसाइलें

Top News 3 June: अमेरिका-ईरान में छिड़ी जंग, कर्नाटक में शिवकुमार राज; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

अगला लेख