Biodata Maker

राहुल गांधी की मंगलवार को भिवंडी की अदालत में पेशी

Webdunia
सोमवार, 11 जून 2018 (23:10 IST)
ठाणे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल मंगलवार को भिवंडी के मजिस्ट्रेट अदालत में मानहानि के मुकदमे में पेश हो सकते हैं।
 
 
ठाणे शहर के कांग्रेस अध्यक्ष मनोज शिंदे ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता आनंद नगर चेक नाका पर एकत्र होंगे और राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। गांधी मंगलवार सुबह 8 बजे इस मार्ग से गुजरेंगे इसलिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता यहां उपस्थित रहेंगे। गांधी पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ठाणे और भिवंडी आ रहे हैं। गांधी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी जमा होंगे और जिस रास्ते से गांधी गुजरेंगे, उस रास्ते पर पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे।
 
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भिवंडी के नेता राजेश कुंटे ने गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदर्म दर्ज कराया है। वर्ष 2014 में लोकसभा के चुनाव के दौरान गांधी भिवंडी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते समय महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

ICC ने पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगाया बैन, बुमराह और सूर्यकुमार पर भी लगा जुर्माना

Kalmegi तूफान बना फिलीपींस के लिए काल, अब बाढ़ का कहर, 26 की मौत, 1,50,000 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

भारत में Whatsapp वेब हुआ डाउन, कई यूजर्स को हुई समस्या

योगी सरकार ने नशे पर कसी नकेल, कोडीनयुक्त कफ सिरप के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति अपेक्षित न होने पर सीएम योगी ने लगाई फटकार

अगला लेख