राहुल गांधी का चुनाव सभा में वादा, वायनाड को बनाएंगे वैश्विक पर्यटन केंद्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 11 नवंबर 2024 (15:04 IST)
Wayanad Lok Sabha bypoll: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वायनाड (Wayanad) लोकसभा सीट (Lok Sabha) पर होने जा रहे उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को अपनी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ लोगों को संबोधित किया और वायनाड को विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों की श्रेणी में लाने का वादा किया। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी इस उपचुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार हैं।ALSO READ: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया वायनाड की उपेक्षा करने का आरोप
 
वायनाड को दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाएंगे : राहुल ने यहां सुल्तान बाथरी में असम्पशन जंक्शन से चुंगम जंक्शन तक प्रियंका के साथ रोड शो करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक चुनौती के रूप में, मैं वायनाड को दुनिया का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाने में उनकी (प्रियंका गांधी की) मदद करूंगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि वायनाड के लोगों ने उन्हें सिखाया कि राजनीति में प्रेम शब्द का बड़ा महत्व है।
 
नफरत और क्रोध से लड़ने के लिए प्रेम और स्नेह ही एकमात्र हथियार : उन्होंने कहा कि मैंने उस शब्द का प्रयोग नहीं किया, लेकिन वायनाड के लोगों ने मुझे सिखाया कि राजनीति में इस शब्द का बड़ा स्थान है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि नफरत और क्रोध से लड़ने के लिए प्रेम और स्नेह ही एकमात्र हथियार हैं।ALSO READ: प्रियंका गांधी ने बताया, कैसे करना चाहती है वायनाड की सेवा?
 
सुल्तान बाथरी में असम्पशन जंक्शन से चुंगम जंक्शन तक सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ दिखी। वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। हाल के लोकसभा चुनाव में रायबरेली में अपनी जीत के बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख