Hanuman Chalisa

शर्मनाक, बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (11:06 IST)
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी मां के चरित्र पर संदेह करते हुए उसकी कथित रूप से हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
 
रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के झरन गांव में गुरुवारु कंवर (26) ने अपनी विधवा मां उर्मिला कंवर (46) की शु्क्रवार को डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उर्मिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। आरोपी की बहन हरावती पानी लेने हैंडपंप पर गई हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि युवक अपनी मां के चरित्र पर संदेह करता था और इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
 
अधिकारियों ने बताया कि लैलूंगा पुलिस ने चिर्रू प्रसाद कंवर की रिपोर्ट पर आरोपी गुरुवारु को मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया है। स्थानीय अदालत ने शुक्रवार शाम गुरुवारु को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख