Hanuman Chalisa

बारिश ने थामी मुंबई की रफ्तार, जलजमाव से सड़कों पर लगा जाम

Webdunia
सोमवार, 8 जुलाई 2019 (23:25 IST)
मुंबई में मानसून की बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश ने बीएमसी के दावों की पोल खोल दी है। चेंबूर इलाके में सड़क पर चेंबर में एक बाइक डूब गई, जिसका वीडियो एक यूजर ने ट्‍वीट पर पोस्ट किया है।

भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं ठप हो गई हैं। खबरों के अनुसार मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई के सायन, किंग्सर्कल, लोअर परेल, मलाड, कांदिवली जैसे इलाकों में पानी जमा हो रहा है। अगर लगातार बारिश होती रही तो जल्द ही इन इलाकों में अच्छा खासा पानी जमा हो जाएगा। इससे मुंबई के लोगों को आने वाले कुछ घंटों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
<

Big pothole in Chembur. Swallowed a bike. @mybmc @MumbaiPolice @MumbaiTraffics pic.twitter.com/faHed4mQ2A

— Dhaval (@DhavalBheda) July 8, 2019 >
सड़कों पर जलजमाव को लेकर बीएमसी ने ट्‍वीट भी किया है, 'प्रिय मुंबईकरों, मुंबई में पिछले कुछ घंटों में भारी बारिश हुई है। खासकर पूर्वी इलाकों में। हम आप लोगों को हुई परेशानी के लिए खेद प्रकट करते हैं, लेकिन अब बारिश के पानी में कमी आ रही है। हमारी टीम जलजमाव को दूर करने के लिए वॉटर पंप लेकर जुटी हुई है। जल्‍द इसे दूर कर लिया जाएगा।
फोटो सौजन्‍य : गिरीश श्रीवास्‍तव

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

महिलाओं से छेड़छाड़ की तो यमराज करेंगे इंतजार, CM योगी की दो टूक

निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

अगला लेख