Hanuman Chalisa

बीजापुर में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

Webdunia
शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (14:33 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत 2 नक्सली मारे गए। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडुवांडी और कवाड़गांव के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड में एक महिला नक्सली समेत 2 नक्सली मारे गए।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, जिला पुलिस बल और डीआरजी के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया। दल जब मुडुवांडी और कवाड़गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां 2 वर्दीधारी नक्सलियों का शव, एक 303 रायफल, 12 बोर की बंदूक और एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया। नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस संबंध में अभी अन्य जानकारी ली जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

अंडमान सागर में बड़ा हादसा: रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी नाव डूबी, 250 लोग लापता

पड़ोसी के बिल्ले ने बिल्ली को किया प्रेग्नेंट, 4 बच्चों की कस्‍टडी पर जमकर मचा बवाल, थाने पहुंचा मामला

अमेरिका-ईरान युद्ध से टूटा नाटो का भरोसा! यूरोप में चीन और भारत की बढ़ती ताकत की पूरी कहानी

पवन खेड़ा को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक, सीएम हिमंत की पत्नी पर लगाए थे आरोप

अगला लेख