भाजपा पर जमकर बरसे राज ठाकरे

Webdunia
सोमवार, 29 सितम्बर 2014 (16:02 IST)
नई दिल्ली। शिवसेना और भाजपा में अलगाव की आग को हवा देते हुए राज ठाकरे ने 'महाराष्ट्र अस्मि‍ता' के राजनीतिक कार्ड को आगे बढ़ाया है। मुंबई के कांदीवली में चुनावी रैली को संबोधि‍त करते हुए राज ने कहा कि अगर बाल ठाकरे जिंदा होते तो वह बहुत पहले ही भाजपा से अलग हो गए होते।

राज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सीटों के बंटवारे को लेकर शि‍वसेना प्रमुख का अपमान किया है। अगर मैं शिवसेना में होता तो एक महीने पहले ही गठबंधन तोड़ चुका होता।

राज ठाकरे में अपने समर्थकों से सवाल किया कि भाजपा ने शि‍वसेना के साथ जो किया है, क्या इसके बाद भी उस पर भरोसा किया जा सकता है? रैली में राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें यह पहले से पता था कि भाजपा शि‍वसेना से गठबंधन तोड़ने का फैसला ले चुकी है। भाजपा के एक नेता ने इस बाबत पहले ही जानकारी दे दी थी और कहा था कि उनकी पार्टी बहुत पहले ही यह निर्णय ले चुकी थी।

मनसे प्रमुख ने गठबंधन टूटने के बाबत कहा कि शि‍वसेना प्रदेश में भाजपा से अलग है, लेकिन केंद्र में मंत्री पद अभी भी पार्टी के पास है। जिस तरह भाजपा ने व्यावहार किया है, शिवसेना को बीएमसी में भी बीजेपी का साथ छोड़ देना चाहिए।

रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि प्रदेश को किसी के मदद की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें यहां किसी राष्ट्रीय पार्टी के दखल की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र इतना ताकतवर है कि वह खुद अपना ख्याल रख सकता है।

राज ठाकरे ने कहा कि वह महाराष्ट्र के आत्मसम्मान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि प्रदेश में मनसे को एक बार सेवा का मौका दिया जाए और बीजेपी नीत युति और कांग्रेस नीत अघाड़ी गठबंधन को नजरअंदाज करें। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?