राज ठाकरे बोले, कोविड 19 के मद्देनजर राम मंदिर भूमिपूजन को अभी टाला जा सकता था

Webdunia
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (16:18 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट के मद्देनजर अयोध्या में राम मंदिर के लिए अभी 'भूमिपूजन' कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता नहीं थी और इसे स्थिति सामान्य होने के बाद आयोजित किया जा सकता था।
ALSO READ: राम की जन्मभूमि अयोध्या के 10 प्रमुख दर्शनीय स्थल
राम मंदिर के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम 5 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। ठाकरे ने 'ई-भूमिपूजन' के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सुझाव को भी खारिज कर दिया और कहा कि भूमिपूजन का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाना चाहिए।
 
मनसे प्रमुख ने मराठी समाचार चैनल से कहा कि इस समय भूमिपूजन की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि अभी लोगों की मानसिक स्थिति बिलकुल अलग है। स्थिति सामान्य होने पर इसे 2 महीने बाद भी किया जा सकता था। तब लोग इस कार्यक्रम का आनंद भी उठा पाते।
 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने अयोध्या में भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। न्यास के सदस्यों के अनुसार राम मंदिर का निर्माण शुरू करने के वास्ते भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री के 5 अगस्त को अयोध्या का दौरा करने की उम्मीद है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख