अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का हुआ पुनर्गठन, 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

Webdunia
रविवार, 21 नवंबर 2021 (16:59 IST)
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र आज राजभवन में 11 कैबिनेट एवं 4 राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
राजभवन में खचाखच भरे हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने शपथ लेने के लिए जैसे ही पहले मंत्री हेमाराम चौधरी का नाम पुकारा तो कार्यकर्ताओं के जयकारों एवं नारेबाजी से हाल गुंज उठा। यह नारेबाजी क्रम शपथग्रहण कार्यक्रम पूरा होने तक चलता रहा।
 
मिश्र ने हेमाराम चौधरी, महेंद्र सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
 
मिश्र ने निवर्तमान मंत्रिमंडल में शामिल ममता भूपेश, भजनलाल जाटव और टीकाराम जूली को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई वहीं बृजेंद्रसिंह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेन्द्र गुढा और जाहिदा खान को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 मंत्रियों के संगठन में जाने के कारण इस्तीफा ले लिया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एवं शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा शामिल है।
 
शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा भी उपस्थित रहे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

अगला लेख