Hanuman Chalisa

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन समाप्त, जाम खुलने से राहत

Webdunia
शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (14:20 IST)
जयपुर। राजस्थान में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर पिछले नौ दिन से चल रहा गुर्जर आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। 
 
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला ने राज्य सरकार द्वारा आरक्षण के संबंध में ड्राफ्ट उन्हें सौंपते ही आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। गुर्जरों की मांग के अनुसार पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्रसिंह पांच बिंदुओं का ड्राफ्ट लेकर रेलवे ट्रेक धरनास्थल पर पहुंचे और इसे समिति ने पढ़कर सुनाया।
 
इसके बाद कर्नल बैंसला ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में आरक्षण को लेकर जहां-जहां जाम लगा रखे हैं, उन्हें तुरंत खोल दिया जाए। 
 
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा ने गुर्जर सहित पांच जातियों को आरक्षण संबंधी विधेयक बुधवार को पारित कर दिया था। इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गई। लेकिन गुर्जर नेता सरकार से लिखित में आश्वासन चाहते थे कि अगर विधेयक को कहीं कानूनी चुनौती दी जाती है तो सरकार उनका साथ देगी।
 
गुर्जर आंदोलन समाप्त होने से राज्य में रेल व सड़क यातायात सुचारू होने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा : रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी बसों में सफर, सीएम डॉ. मोहन बोले- कांग्रेस शासन में बंद हुई थी राज्य परिवहन सेवा

Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

क्या समय से पहले होंगे यूपी में चुनाव? जानिए इसके पीछे का बड़ा कारण

कुशीनगर में गरजे CM योगी, ‘जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया’, माफिया और पिछली सरकारों पर साधा निशाना

अगला लेख