अशोक गहलोत ने चुना पढ़ा-लिखा कैबिनेट, विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Webdunia
मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (10:01 IST)
जयपुर। राजस्थान में सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में से 3 के पास पीएचडी, 6 के पास  एलएलबी, 2 के पास एमबीए और एक के पास इंजीनिंयरिग की डिग्री है जबकि 7 विधायकों की शैक्षणिक  योग्यता स्नातक से कम है।


मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले 23 विधायकों में से 8 विधायकों पर पुलिस में मामले दर्ज हैं और 2 मंत्रियों को  छोड़कर अधिकतर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इंजीनियरिंग में स्नातक रमेशचंद्र मीणा ने 1993 में सिविल  इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। करौली जिले के सपोटरा से विधायक चुने गए मीणा को कैबिनेट  मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले डॉक्टर बीडी कल्ला, डॉक्टर रघु शर्मा और राष्ट्रीय लोकदल के विधायक  डॉक्टर सुभाष गर्ग के पास डॉक्टर ऑफ फिलोसफी (पीएचडी) की डिग्री है। कल्ला और रघु शर्मा ने कानून में  स्नातक की डिग्री भी हासिल कर रखी है।

निर्वाचन विभाग को चुनाव के लिए पेश शपथ पत्र के अनुसार शपथ लेने वाले विधायकों में शामिल शांति  धारीवाल, गोविंद सिंह डोटासरा, सुखराम विश्नोई और टीकाराम जैली भी कानून में स्नातक हैं। रघु शर्मा और  मंत्रिमंडल में शामिल एकमात्र महिला मंत्री ममता भूपेश ने एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। राज्यमंत्री के रूप में  शपथ लेने वाले भजनलाल जाटव 10वीं पास हैं, वहीं कैबिनेट मंत्री उदयलाल और राज्यमंत्री अर्जुन बामणिया  स्नातक के द्वितीय वर्ष तक और मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता सेकंडरी और उसके बराबर है।

8 मंत्रियों लाल चंद कटारिया, विश्वेन्द्र सिंह, रमेशचंद मीणा, अर्जुन सिंह बामणिया, भंवर सिंह भाटी, अशोक  चांदना, भजन लाल और टीकाराम जैली के खिलाफ मामले लंबित हैं। सबसे अधिक 10 मामले युवा मंत्री अशोक चांदना के खिलाफ हैं। बूंदी, करौली, जोधपुर, जयपुर और भीलवाड़ा में विभिन्न आंदोलनों के दौरान दर्ज मामलों में से 8 मामले सरकारी कामकाज में बाधा डालने के हैं, वहीं एक मामला बिना स्वीकृति के बैठक आयोजित करने और सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करने और एक मामला (श्रीगंगानगर) में हथियार (गन) का लाइसेंस लेने के लिए गलत दस्तावेज और गलत पता देने के लिए दर्ज है।

4 मंत्रियों विश्वेन्द्र सिंह, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश और भजनलाल जाटव ने अपने शपथ पत्र में किसी प्रकार का सोशल मीडिया का अकाउंट की जानकारी नहीं दे रखी, जबकि 6 मंत्रियों बीडी कल्ला, रघु शर्मा, उदयलाल आंजना, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना और आरएलडी के सुभाष गर्ग के फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के बारे में जानकारी दी है।

शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, रमेशचंद मीणा, भंवरसिंह भाटी और राजेंद्र सिंह यादव केवल फेसबुक पर सक्रिय हैं, वहीं लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, हरीश चौधरी, प्रताप सिंह  खाचरियावास, गोविंद सिंह डोटासरा, अर्जुन सिंह बामणिया और टीकाराम जैली ने फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय होने की जानकारी दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख