Hanuman Chalisa

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची

Webdunia
मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (22:13 IST)
पटना-खगडिया। बिहार के खगरिया जिले में आज सुबह डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रेल पटरी के टूटने के संबंध में रेल प्रशासन को सतर्क किए जाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।

प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने बताया, ‘आज प्रात: हम लोगों को इस संबंध में सूचना मिलने पर रेल कर्मियों ने रेल पटरी के मरम्मत का काम शुरू कर दिया।’ उन्होंने बताया कि उस मार्ग से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को पहले ही रोक दिया गया।

राजेश ने बताया कि ठंड के मौसम में पटरी में दरार की आशंका बनी रहती है और गैंगमैन गश्त करते रहते हैं तथा गश्त के दौरान ही उसे देख लिया गया जिसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को दी गई। इसके बाद समय रहते उक्त ट्रेन को क्षतिग्रस्त पटरी से गुजरने से पहले ही रोक दिया गया।

यह पूछे जाने पर कि क्या राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को ग्रामीणों द्वारा रोका गया, तो राजेश ने इससे इंकार करते हुए कहा कि उक्त ट्रेन के चालक को सूचना मिल गई थी और पहले ही रेल पटरी के टूटने का पता लग जाने से वहां लाल झंडा लगे होने के साथ रेलकर्मी मौजूद थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

AI Toys का बढ़ता चलन, 3 साल के बच्चों के लिए Chatbot टेडी बियर कितने सैफ

अगला लेख