Himachal Political Crisis : राजेंद्र राणा का दावा, कम से कम 9 और विधायक हमारे संपर्क में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 मार्च 2024 (18:11 IST)
Rajendra Rana's claim regarding Congress MLAs : राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' करने वाले हिमाचल प्रदेश के 6 कांग्रेस विधायकों में शामिल और बाद में विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए गए राजेंद्र राणा ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस दावे को हास्यास्पद करार दिया कि कुछ बागी विधायक लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कम से कम 9 और विधायक उनके संपर्क में हैं।
 
मुख्यमंत्री सुक्खू का दावा, कांग्रेस के 80 प्रतिशत विधायक एकसाथ हैं : उन्होंने सुक्खू पर अपने बयानों से लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। राणा ने कहा, कोई भी लौटना नहीं चाहता। वहीं दूसरी ओर कम से कम नौ विधायक हमारे संपर्क में हैं। इस बीच, सुक्खू ने दावा किया कि कांग्रेस के 80 प्रतिशत विधायक एकसाथ हैं और शेष विधायक मामूली मुद्दों को लेकर असंतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अयोग्य घोषित किए गए छह विधायकों के साथ चर्चा की है और समन्वय समिति के गठन के बाद स्थिति निश्चित तौर पर बेहतर हो जाएगी।
ALSO READ: हिमाचल प्रदेश में गिरने वाली है कांग्रेस सरकार! CM सुक्खू ने कह दी यह बड़ी बात
राज्य में राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ के बारे में पूछे जाने पर राणा ने कहा, हमने हिमाचल प्रदेश और इसके लोगों का सम्मान बरकरार रखने के लिए यह फैसला लिया। उन्होंने पूछा, क्या कांग्रेस के पास प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच से ऐसा कोई उम्मीदवार नहीं था जो राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सके?
ALSO READ: ED के हरियाणा के कांग्रेस विधायक व पूर्व इनेलो विधायक के परिसरों पर छापे
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी की जगह सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने की स्थिति में ‘क्रॉस वोटिंग’ होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राणा ने कहा, उन्होंने देश के लिए बहुत योगदान दिया है और कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं। अगर वह यहां से चुनाव लड़तीं, तो एक अलग बात होती।
 
कुछ लोग अब हमें बागी या गद्दार कह रहे : भाजपा ने प्रदेश में राज्यसभा की सीट जीत ली और पार्टी के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंघवी को हरा दिया। कांग्रेस के एक और अयोग्य घोषित किए गए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा, कुछ लोग अब हमें बागी या गद्दार कह रहे हैं। लेकिन हम ऐसे नहीं हैं। हमने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। यह हमारा व्यक्तिगत निर्णय था।
ALSO READ: भूपेश बघेल का आरोप, BJP कर रही कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की कोशिश
हालांकि सुक्खू ने दावा किया कि कांग्रेस के 80 प्रतिशत विधायक एकसाथ हैं और शेष लोग मामूली बातों को लेकर हमसे नाराज हैं। चीजों को स्पष्ट करना मेरी जिम्मेदारी है, इसलिए मैंने उनसे (अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों) चर्चा की है।
 
हम पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे : भाजपा के इस दावे के बारे में कि हिमाचल प्रदेश सरकार गिर सकती है, मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘क्रॉस वोटिंग’ के बाद उसके हौसले बुलंद हैं लेकिन इस तरह की स्थिति दोबारा पैदा नहीं होगी। आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर सुक्खू ने कहा, समन्वय समिति के गठन के बाद स्थिति निश्चित रूप से बेहतर हो जाएगी। हम पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने पिछले 14 महीनों में राज्य में ईमानदार और पारदर्शी शासन दिया है।
 
आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में करेंगे अपील : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा में बजट पर मतदान से अनुपस्थित रहने के कारण हालिया राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले छह कांग्रेस विधायकों को गुरुवार को अयोग्य घोषित कर दिया। अयोग्य घोषित किए गए विधायकों में से एक ने कहा कि वे विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील करेंगे।
ALSO READ: कांग्रेस विधायक को मुख्यमंत्री के ऑफर पर बिफरी कांग्रेस, कहा काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी
ये विधायक वित्त विधेयक पर सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी व्हिप की अवहेलना करते हुए विधानसभा में बजट पर मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे थे। राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने इस आधार पर उन्हें अयोग्य घोषित किए जाने की मांग की थी। अयोग्य घोषित किए गए विधायकों में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र कुमार भुट्‌टो, रवि ठाकुर और चैतन्य शर्मा शामिल हैं। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

विवादित टिप्पणी को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- मंत्री विजय शाह अगर मेरी पार्टी में होते तो उन्हें...

Mahindra XEV 9e और BYD Atto की अटकी सांसें, 3 जून को होगी लॉन्च हो रही है Tata Harrier EV

गुजरात के मंत्री बच्चूभाई का एक और बेटा गिरफ्तार, 71 करोड़ के मनरेगा घोटाले में पुलिस का एक्शन

साल 2024 में 12000 करोड़ रुपए का यातायात जुर्माना, 9000 करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख