Hanuman Chalisa

रजनीकांत फैंस के लिए राहतभरी खबर, सुपरस्टार को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Webdunia
रविवार, 27 दिसंबर 2020 (14:09 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में अपोलो अस्पताल की ओर से रविवार को बताया गया कि अभिनेता रजनीकांत की चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट में कुछ भी चिंताजनक नहीं है और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होने के संबंध में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का एक दल रविवार को उनकी स्थिति का आकलन करेगा और अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में निर्णय लेगा।
 
अस्पताल ने 70 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़े एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया कि सभी जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं और इनमें कोई चिंताजनक बात सामने नहीं आई है।‘डॉक्टरों की टीम दोपहर में उनके स्वास्थ्य का आकलन करेगी और छुट्टी देने के संबंध में निर्णय लेगी।
 
रजीनकांत का रक्तचाप बेहद अस्थिर हो गया था, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया।
 
वह ‘सन पिक्चर्स’ की तमिल फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग करने के लिए 13 दिसंबर से हैदराबाद में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े चार सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेता ने खुद को पृथक-वास में रखा था। हालांकि बाद में अभिनेता की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया था।
 
रजनीकांत 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी की भी शुरुआत करने वाले हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख