रजनीकांत ने भरा मैरिज हॉल का Property Tax, बोले- मामला कोर्ट ले जाना गलती थी

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (18:53 IST)
चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) की ओर से एक दिन पहले सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत को मिली चेतावनी के बाद उन्होंने गुरुवार को अपने 'मैरिज हॉल' (Marriage Hall) का साढ़े छ: लाख रुप का बकाया संपत्ति टैक्स (Property Tax) भरने के बाद कहा कि इस गलती से बचा जा सकता था।
 
मद्रास न्यायालय ने दरअसल बुधवार को रजनीकांत को संपत्ति कर जल्द भरने की चेतावनी देते हुए कहा था कि वे टैक्स न भरकर न्यायालय का समय बर्बाद कर रहे हैं। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने अप्रैल और सितम्बर के बीच का 6 लाख 56 हजार रूपए का संपत्ति टैक्स भर दिया जिसकी रसीद ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन द्वारा जारी की गई थी जो व्यापक रूप से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
 
रजनीकांत ने दरअसल वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण संपत्ति टैक्स में राहत के लिए न्यायालय का रुख किया था और सोशल मीडिया पर लोगों को जब इस बात की भनक लग गई तो उसके बाद उन्होंने पूरा संपत्ति टैक्स भर दिया।
 
 इस मामले को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्वीट कर कहा कि न्यायालय जाने की गलती से बचा जा था। अनुभव सबक भी सिखाता है। हमें चेन्नई निगम से अपील करनी चाहिए थी।

रजनीकांत ने मद्रास उच्च न्यायालय से कोरोना के प्रकोप के कारण संपत्ति टैक्स में छूट देने की मांग की थी जिसकी सुनवाई में न्यायाधीश अनीता सुमन ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे न्यायालय का समय बर्बाद करेंगे तो उन पर और अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।

न्यायाधीश ने चेन्नई निगम को उनके टैक्स को कम करने के अनुरोध पर विचार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं देने और जल्दबाजी में कोर्ट का रुख करने पर सवाल भी पूछा।

कोर्ट की चेतावनी के बाद हालांकि रजनीकांत के वकील ने मुकदमा वापस लेने लिए मेमो दाखिल किया जिसके बाद न्यायाधीश ने मामले को समाप्त कर दिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: कागज़- पर्यावरण का मित्र, न कि शत्रु

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

अगला लेख