Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब
, रविवार, 31 मार्च 2019 (13:04 IST)
जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने सुबह करीब 9 बजे बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।
 
उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। शनिवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा के लिए बेहद खास हैं यह राज्य, कांग्रेस भी सेंध लगाने को बेताब