रविशंकर समेत 6 प्रत्याशी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Webdunia
गुरुवार, 15 मार्च 2018 (19:08 IST)
पटना। बिहार से राज्यसभा के लिए गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत सभी 6 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।


राज्यसभा चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह विधानसभा के सचिव रामश्रेष्ठ राय ने नाम वापस लेने की समयसीमा समाप्त होने के बाद केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, उद्योगपति महेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ किंग महेन्द्र, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा और कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक अशफाक करीम तथा कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

बिहार से राज्यसभा की 6 सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन की ओर से 3-3 उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके कारण मतदान कराने की नौबत नहीं आई और सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

राजग के मुख्य घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से रविशंकर प्रसाद और जदयू की ओर से वशिष्ठ नारायण सिंह तथा महेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ किंग महेन्द्र, महागठबंधन के मुख्य घटक राजद की ओर से मनोज झा और अशफाक करीम तथा कांग्रेस की ओर से अखिलेश प्रसाद सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

गौरतलब है कि 2 अप्रैल को रिक्त होने वाली राज्यसभा की सभी 6 सीटें सत्तापक्ष की थी। इस बार के चुनाव में विरोधी दल राजद को 2 और कांग्रेस को 1 सीट का फायदा हुआ है। बिहार से राज्यसभा में कांग्रेस का 1 भी सदस्य नहीं था, लेकिन इस बार अखिलेश सिंह के रूप में कांग्रेस का भी खाता खुल गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख