rashifal-2026

राम माधव ने चामलिंग की पार्टी को सिक्किम तानाशाही फ्रंट करार दिया

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (11:53 IST)
गंगटोक। भाजपा महासचिव राम माधव ने रविवार को पवन कुमार चामलिंग की पार्टी एसडीएफ को सिक्किम तानाशाही फ्रंट करार देते हु़ए उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और क्षेत्रीय दल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद मजबूत विकल्प प्रदान करेंगे।
 
राम माधव ने गंगटोक से करीब 30 किलोमीटर दूर सिंगटम बाजार में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट बिलकुल लोकतांत्रिक नहीं है, यह बस नाम के लिए लोकतांत्रिक है। 
 
उन्होंने कहा कि एसडीएफ असल में सिक्किम डिक्टेटोरियल (तानाशाही) फ्रंट है। राम माधव ने इस दल पर राज्य में विपक्ष को आतंकित करने और उसे अपनी सरकार का मजबूत विकल्प बनाने से रोकने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा कि हमने सिक्किम में सुशासन गायब पाया है। बहुत अधिक भ्रष्टाचार फैला हुआ है और विकास भी गायब है। राम माधव ने कहा कि भाजपा चाहती है कि सिक्किम में सत्तारूढ़ एसडीएफ का विकल्प देने के लिए लोकतांत्रिक दल साथ आएं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख