Hanuman Chalisa

सीआईडी ने किया अलर्ट, बाबा को सजा के ऐलान के बाद भड़क सकती है हरियाणा में हिंसा

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2017 (08:51 IST)
डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वी से बलात्कार के एक मामले में सोमवार को सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा में हिंसा भड़क सकती है। हरियाणा की की खुफिया एजेंसी ने इसे लेकर सतर्क किया है।
 
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘आईजी और सीआईडी ने यह बताया है कि स्थिति तनावपूर्ण है। यहां फिर से हिंसा भड़क सकती है खासतौर से 28 अगस्त को, जब सजा सुनाई जाएगी।’ 
 
बहरहाल, हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा, ‘अब पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जब सोमवार को रोहतक में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सजा सुनाए जाए तो कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाई रखी जा सके।’ रोहतक में सुनारिया जेल जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है ताकि हिंसा की कोई घटना फिर से ना हो।
 
पंचकूला में गत सप्ताह सीबीआई अदालत में गुरमीत को दोषी ठहराए जाने के बाद हजारों डेरा समर्थक उग्र हो गए थे और उन्होंने हिंसा तथा आगजनी की थी। 
 
50 साल के गुरमीत को रोहतक के सुनारिया में स्थित एक जेल में रखा गया है। सीबीआई की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह को वहां हेलीकॉप्टर से ले जाया जाएगा। वे वहां उसे दी जाने वाली सजा का ऐलान कर देंगे।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में डेरा के 103 ‘नाम चर्चा घरों’ से लोगों को बाहर निकाला और वहां से हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा में डेरा मुख्यालय को कल खाली कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि डेरा समर्थक उसका मुख्यालय छोड़कर जा रहे हैं। डेरा समर्थक पंचकूला में फैसले के मद्देनजर मुख्यालय में एकत्रित हो गए थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। 
 
सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह ने वर्ष 2002 में एक अनाम लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराया। शिकायत में कहा गया था कि उसने दो महिला समर्थकों का यौन शोषण किया। (एजेंसी)

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें

LIVE: दोस्त मेलोनी से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये: ओम जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गूगल के साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

अगला लेख