rameshwaram cafe blast case: गिरफ्तार 2 संदिग्धों को रिमांड पर बेंगलुरु लाया गया

शाजिब और ताहा ने रची थी साजिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 अप्रैल 2024 (12:06 IST)
rameshwaram cafe blast case: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट (Rameshwaram cafe blast) के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा कोलकाता से गिरफ्तार किए गए 2 मुख्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड (transit remand) पर यहां लाया गया है। बेंगलुरु में पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों आरोपियों को नियमित चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जाएगा जिसके बाद उन्हें यहां स्थित एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा।

ALSO READ: बेंगलुरु ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, रामेश्वरम कैफे में ग्राहक ने छोड़ा बैग, टाइमर लगे IED से धमाका
 
आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था : कोलकाता की एक अदालत ने विस्फोट मामले में दोनों आरोपियों को शुक्रवार को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था और एनआईए को उन्हें कर्नाटक की राजधानी लाने की अनुमति दी थी। एनआई ने आरोपियों मुसव्विर हुसैन शाजिब और ए मथीन अहमद ताहा को यहां रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए विस्फोट में उनकी कथित भूमिका के लिए कोलकाता से गिरफ्तार किया था। इस विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे।

ALSO READ: कांग्रेस नेता कवासी लखमा की मुश्किलें बढ़ीं, आचार संहिता उल्लंघन के 3 मामले
 
शाजिब और ताहा ने रची साजिश : एनआईए के अनुसार शाजिब ने कैफे में विस्फोटक रखा था और ताहा विस्फोट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का मुख्य साजिशकर्ता है। एनआईए ने पिछले महीने इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली सूचना देने वाले को 10-10 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। बेंगलुरु में ब्रुकफील्ड के आईटीपीएल रोड स्थित कैफे में 1 मार्च को विस्फोट हुआ था और 3 मार्च को एनआईए ने इस मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

अगला लेख