खराब की ‘पद्मावती’ की रंगोली, पांच गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (22:07 IST)
सूरत। गुजरात मे सूरत के एक मॉल में ‘पद्मावती’ फिल्म से प्रेरित एक रंगोली बिगाड़ने के आरोप में करणी सेना के चार और विहिप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने 16 अक्टूबर को उमरा इलाके में स्थित मॉल में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई रंगोली को पिछले रविवार को बिगाड़ने के आरोप में लोगों के समूह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
 
वीडियो के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। वीडियो में वह ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे और रंगोली को बिगाड़ रहे थे।
 
सूरत के पुलिस आयुक्त ने पत्रकारों से बात करते हुए मॉल मालिकों से आग्रह किया है कि अगर ऐसा मामला हुआ है तो मामला दर्ज कराने के लिए आगे आए।
 
शर्मा ने कहा कि हमने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिसमें चार करणी सेना और एक विहिप का है। और व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो सकती है क्योंकि वीडियो में आठ-दस युवक घटना में शामिल दिख रहे हैं। (भाषा)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

गृहमंत्री शाह ने जताया विश्वास, BJP कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में रहेगी

अगला लेख