Hanuman Chalisa

व्यापारी के बेटे का अपहरण, फिरौती में मांगे एक करोड़ रुपए

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (23:33 IST)
नागपुर। लॉटरी का थोक व्यापार करने वाले एक व्यक्ति के 31 वर्षीय बेटे का यहां कथित रूप से दो लोगों ने अपहरण कर लिया और एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए उसकी हत्या कर दी गई। यह जानकारी आज पुलिस ने दी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक युवक की जली हुई लाश कल शहर की बाहरी सीमा के बुतीबोरी इलाके से मिली जिसकी बाद में पहचान राहुल अगरेकर के तौर पर की गई।  इस संबंध में दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।
 
लाकड़गंज पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष खांडेकर ने बताया कि सुरेश अगरेकर का बेटा राहुल अगरेकर मंगलवार सुबह जल्दी अपने घर से निकल गया था। दोपहर में उसके घरवालों को फोन आया कि राहुल का अपहरण कर लिया गया है। उसे छोड़ने के लिए अपहरणकर्ताओं ने एक करोड़ की फिरौती मांगी। खांडेकर ने बताया कि कल पुलिस को एक जली हुई लाश मिली थी।

आज उसकी पहचान राहुल के तौर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि कथित अपहरणकर्ताओं की पहचान दुर्गेश बोकड़े और पंकज हरोडे के तौर पर की गई है। दोनों आरोपी भी लॉटरी विक्रेता हैं। मामले की जांच जारी है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख