छत्तीसगढ़ में शादी का झांसा देकर रिश्तेदार से दुष्‍कर्म, आरोपी फिल्म अभिनेता गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (17:38 IST)
Rape of relative on the pretext of marriage in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपनी करीबी रिश्तेदार को शादी का झांसा देकर पिछले 13 साल से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने क्षेत्रीय सिनेमा के एक अभिनेता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 22 फरवरी की रात को पुराने भिलाई शहर के राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने अभिनेता पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया।
 
साल 2011 से कर रहा था यौन शोषण : पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मनोज राजपूत को 29 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
ALSO READ: केरल में 80 वर्षीय बुजुर्ग को 45 साल की कैद, नाबालिग लड़की से कई बार किया दुष्‍कर्म
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने 22 फरवरी की रात को पुराने भिलाई शहर के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि राजपूत उसके साथ शादी करने का झांसा देकर 2011 से उसका यौन शोषण कर रहा है।
 
अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप : थानाध्यक्ष (एसएचओ) राजकुमार बोरझा ने बताया कि महिला ने राजपूत पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया, जब राजपूत ने पीड़िता से शादी करने से इंकार किया तब उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 377 और 506 तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया, क्योंकि जब वह नाबालिग थी तब से उसका कथित तौर पर शोषण किया जा रहा था।
 
आरोपी को उसके कार्यालय से किया गिरफ्तार : उन्होंने बताया कि राजपूत को शुक्रवार को दुर्ग शहर में उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया और एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह कानून 2011 में लागू नहीं किया गया था, जब पीड़िता नाबालिग थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

बस 1 साल का इंतजार, अमेरिका, चीन, जर्मनी को इस सेक्टर में पीछे छोड़ देगा भारत

Mahakumbh न जाने पर शिंदे का उद्धव पर तंज, बताया किस बात से डरते हैं

Samsung के अब तक सबसे सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च, साथ ही खरीदी पर धमाकेदार ऑफर्स भी

NASA और Nokia का चन्द्रमा पर ऐतिहासिक मिशन, स्थापित होगा मोबाइल नेटवर्क

क्या पंजाब-हरियाणा के गेहूं से गंजे हुए बुलढाणा के लोग?

सीएम स्टालिन बोले, AI युग में स्कूलों में तीसरी भाषा को लागू करना अनावश्यक

कामकाजी घंटे बढ़ाए जाने के विवाद के बीच क्या बोले आकाश अंबानी

हिंदुस्तान में तहजीब का हर रंग फला-फूला : प्रधानमंत्री मोदी

गृहमंत्री शाह का बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की मदद करने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई का निर्देश

योगी बोले, महाकुंभ 2025 ने पूरी दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश

अगला लेख